ऑल इंडिया जमीयत-उल-कुरैश राजस्थान की अहम बैठक आयोजित
दहेज प्रथा को बताया समाज की सबसे बुरी प्रथा
-नसीराबाद के हाजी हसन अनवर शरीफ को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। ऑल इंडिया जमीयत-उल-कुरैश राजस्थान की एक अहम बैठक होटल इंडियाना में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी ने की। बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक में कुरैश बिरादरी की बेहतरी और तरक्की पर गहन चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने समाज की मजबूती और एकजुटता के लिए अपने विचार रखे।
इस मौके पर प्रदेश सदर नईमुद्दीन कुरैशी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मोहम्मद असलम कुरैशी रास को नायब सदर तथा हाजी हसन अनवर शरीफ (नसीराबाद) को प्रदेश सचिव नियुक्त किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी ने अपने संबोधन में समाज को दहेज प्रथा से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा– “दहेज समाज की सबसे बुरी रीत है। शादियाँ सादगी से करें, बच्चों को अच्छी तालीम और तरबियत दें, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें।”
उन्होंने आगे बताया कि जमीयत-उल-कुरैश के 100 साल पूरे होने पर पूरे देश में प्रत्येक प्रदेश स्तर पर भव्य सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के माध्यम से समाज को जागरूक करने और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
बैठक के समापन पर यह संकल्प लिया गया कि जमीयत-उल-कुरैश समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुधार की दिशा में एकजुट होकर कार्य करेगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
