Loading...

दस लाख की अवैध वसूली और जमीन पर कब्जे की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें जामिया तूल हिदाया ट्रस्ट के सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब ने दस लाख रुपये की अवैध वसूली के लिए धमकाने और डराने के आरोप में इस्तगासा पेश किया है। इस मामले की पैरवी एडवोकेट मो असलम ख़ान व मो आरिफ ने की। डॉ. शोएब ने हिस्ट्रीशीटर वसीम खान, उसके सोतेले बेटे बिलाल, और उनके सहयोगी रिजवान खान, बबलू शकील, राजन वाशिद, और आज़म खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि इन आरोपियों ने जामिया तूल हिदाया यूनिवर्सिटी की ज़मीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की और फिरौती नहीं देने पर डॉ. शोएब के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में जज आयुषी गोयल ने पुलिस को भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। जामिया तूल हिदाया ट्रस्ट के अध्यक्ष फ़ज़लूरहीम ने स्पष्ट किया कि ट्रस्ट की सारी ज़मीन वक़्फ़ है और इसे न बेचा जा सकता है, न खरीदा जा सकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी तरह के झांसे में न आएं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।