सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल का अवैध कब्जा हटाया, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
डॉ तौहीद
रामगंजमंडी, (रॉयल पत्रिका)। रामगंजमंडी के सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल द्वारा भेरूजी मन्दिर की भूमि पर किया गया अवैध कब्जा प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। स्कूल ने इस भूमि पर बाउंड्री वाल बना दी थी, जिससे मन्दिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। तहसीलदार नेहा वर्मा ने पुलिस बल के साथ इस अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी मशीन से स्कूल की बाउंड्री और गेट को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान कानूनगो, पटवारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, यह मामला 2006 से विवादित था, जब स्कूल ने मन्दिर की भूमि पर कब्जा कर लिया था। इस मुद्दे पर कई बार शिकायतें की गई, जिनमें पार्षद जगदीश गुप्ता और जितेंद्र जोशी की मुख्य भूमिका रही। पिछले तीन वर्षों से शिकायतकर्ता शिकायत करते रहे थे, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। आखिरकार, 2022 में पैमाइश की गई और शिकायतों के बाद प्रशासन को इस अतिक्रमण को हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। अतिक्रमण हटने के बाद अब भेरूजी मन्दिर को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। इस पूरे मामले में नगरपालिका रामगंजमंडी के अधिशासी अधिकारी द्वारा भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में अवरोध डाले जाने की शिकायतें सामने आई थीं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
