Loading...

अल फतेहान वेलफेयर सोसायटी का इज़्तिमाई निकाह सम्मेलन संपन्न

Jaipur

Follow us

Share

बारां, (रॉयल पत्रिका)। अल फतेहान वेलफेयर सोसायटी बारां के तत्वाधान में रविवार 11 जुलाई को मांगरोल रोड़ स्थित केजीएन कॉलेज ग्राउंड में ऑल मुस्लिम इज़्तिमाई निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। संस्था के पूर्व सदर मास्टर शराफत अली खान ने बताया कि सम्मेलन में इस दफा केवल 3 जोड़े ही शामिल हुए जो छीपाबड़ौद, लाखेरी और जयपुर से बारात लेकर पहुंचे थे। जहां पर काजी साहब अब्दुल कय्यूम ने उनका निकाह पढ़वाया। संस्था के सदर पीर खान पप्पू, सेकेट्री मास्टर शर्फुद्दीन खान, खजांची सलीम भाई फ्रूट वालों ने बताया कि दुल्हा दुल्हनों को दहेज का सामान पहले ही संभला दिया था। आज निकाह और खाने का इंतजाम किया गया था जिसमें सैकड़ों लोगों ने खाने का लुत्फ उठाया। इस दौरान कमेटी के पूर्व सदर नूर मोहम्मद मुंशी जी, मुन्ना पठान, रहीम भाई गोश्त वाले, फकीर मोहम्मद, डॉक्टर शकूर खाईपाड़ा, मास्टर अख्तर, सईद भाई डिस्क, गयासुद्दीन सप्पू भाई, पठान वेलफेयर सोसायटी के सदर इलियास पठान, साजिद खान होटल लजीज, पार्षद अब्दुल अजीज अज्जू, जुगनू पठान, राजू खान बर्तन, पार्षद जाकिर खान, अलीम खान, राजू खान, दिलशाद अहमद खान, राजू भाई कार बाजार, अकील प्रबोधक आदि मौजूद रहे। पठान वेलफेयर सोसायटी के सदर इलियास पठान व साजिद खान होटल लजीज की जानिब से सभी जोड़ो को उपहार भी दिए गए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।