Loading...

हरियाली है तो पर्यावरण सुरक्षित हैं- डॉ. मुमताज अली

चूरू

Follow us

Share

चूरू (रॉयल पत्रिका) I जिला मुख्यालय पर औद्योगिक क्षेत्र में “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत एच एन हॉस्पिटल की तरफ से डॉ. जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान व आदर्श नर्सिंग इंस्टिट्यूट में 500 पौधे लगाए गए। समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक नगेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने क्षेत्र में पौधा लगाना चाहिए। जिससे आगे जाकर ये पौधा ही आपको छाया देगा। डॉ. मुमताज अली ने कहा कि पौधा लगने से वनों का सरंक्षण होता है। पौधा लगाने से पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। समाज सेवी अनिल राहड, गनी खां, हाजी फजले हक़ चौहान, रशीद खान मोयल, सलामू दीन खां, हाजी अहमद हुसैन व समस्त स्टाफ की उपस्थिति में बच्चों को पौधे भी वितरित किए गए और उन पौधों को अपने छोटे भाई की तरह रख-रखाव करने की शपथ भी दिलाई गई

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।