Loading...

महिलाओं के हक के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में मिलूंगी – वर्षा शर्मा

झालावाड़

Follow us

Share

-संगठन में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

फिरोज खान वारसी

झालावाड़, (रॉयल पत्रिका) I झालरापाटन ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन और ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी की और से झालरापाटन में नगर कॉंग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त महिला कॉंग्रेस की जिलाअध्यक्ष वर्षा शर्मा का शॉल ओढ़ाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया I जिसमें ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने कहा कि महिला कॉंग्रेस में जिलाध्यक्ष के पद पर वर्षा शर्मा किसी परिचय की मोहताज नहीं है I वो वरिष्ठ कांग्रेसी महेश चंद्र वेध की बहू है, वो स्वयं पूर्व में महिला कॉंग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष रही है एक प्रखर वक्ता है I महिलाओं के हक और सम्मान में हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ी मिलेंगी, संगठन में कार्यकारिणी में लेकर महिलाओं को उचित मान सम्मान दिलाकर पद पर आसित करना और महिलाओं के हक की लड़ाई में महिला कॉंग्रेस को जिले में अग्रिम पंक्ति में लाकर महिला कॉंग्रेस को मजबूती देने का काम करेंगी I

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा ने कहा कि आप सभी कॉंग्रेस परिवार के साथियों महिलाओं का मैं इतना मान सम्मान देने के लिए आभार प्रकट करती हूं I मेरी प्राथमिकता जिले में सर्वप्रथम जिला महिला कॉंग्रेस की कार्यकारिणी बनाकर महिला कॉंग्रेस को जिले में मजबूती प्रदान करना और फिर पूरे जिले में महिलाओं को आगे संगठन में जगह देना और उनके सम्मान में हमेशा खड़ा रहना मेरी प्राथमिकता रहेगी में पूर्व में भी महिला कॉंग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष रही हूँ मुझे पता है महिलाओं का राजनीति में उचित स्थान मिलना पहले मुश्किल था I परंतु आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और मैं उम्मीद ही नहीं आप सभी को ये विश्वास दिलाती हूँ कि जिले में जब भी महिलाओं के हक की लड़ाई कॉंग्रेस पार्टी के द्वारा लड़ी जाएगी वर्षा शर्मा सबसे आगे खड़ी मिलेगी। आपको आगे राजस्थान में चुनाव आ रहे हैं चुनाव की तैयारियों में हमें अभी से जुटना होगा और कांग्रेसी को मजबूत बनाकर संगठन को मजबूत बनाकर आगे आने वाले चुनावों में विजय दिलानी होगी ।

वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने वर्षा शर्मा का स्वागत कर कहा कि महिलाओं को आपके कार्यकाल में उचित जगह मिलेगी ऐसी हमें उम्मीद है और महिला कांग्रेस में मजबूती प्रदान होगी।

ब्लॉक कॉंग्रेस मीडिया प्रभारी व पार्षद मोहम्मद कासिम भट्टी ने कहा कि हमें उम्मीद ही नहीं विश्वास है कि अब तक जो महिला कॉंग्रेस संगठन में पीछे रही हैं, आपके जिलाध्यक्ष बनने से महिलाओं में एक आशा एक उम्मीद जगी है I आपसे आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और संगठन को जल्द मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगी यही उम्मीद और आशा है आपसे।

सम्मान समारोह में उपस्थित रहे ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, राजेन्द्र शर्मा, चंद्रप्रकाश राठौर, कृष्णा राठौर, अनुभा तिवारी, कालूलाल राठौर, पुरीलाल भील, नंदलाल राठौर, साबिर हुसैन, नरेंद्र प्रिंस, अजहरुद्दीन घोसी, पंकज शर्मा, सुरेश राठौर, विजय शर्मा, इस्माइल अंसारी, जहीर अंसारी, अशोक नागर, रतनलाल मेघवाल, प्रदीप तिवारी, अनीस अगवान, पार्षद नवीन मेघवाल, बालचन्द रावल, रिजवान हुसैन, मो.कासिम भट्टी, पूर्व पार्षद अम्बेश मीणा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।