Loading...

दिल्ली के ‘सबसे पॉश’ इलाके में आज से चलेगी हाइड्रोजन बसें, जानें कहां से कहां तक चलेंगी, कितना होगा किराया?

Follow us

Share

Hydrogen Bus In Delhi: नई दिल्ली। दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली के आज से हाइड्रोजन गैस से चलने वाली बसों का संचालन शुरू हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने दिल्ली मेट्रो को दो ऐसी अत्याधुनिक बसें सौंपी हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में एक एकीकृत हाइड्रोजन चालित शटल बस सेवा शुरू की। यह पहल आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से की गई है। इस बस सेवा का उद्देश्य केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन के बीच लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करना है, ताकि सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों की दफ्तरों तक आवाजाही आसान हो सके।

इन बसों में जीपीएस आधारित ट्रैकिंग और सीसीटीवी प्रणाली लगी होगी। यह वास्तविक समय की निगरानी, सुरक्षा और समयबद्धता सुनिश्चित करेगी। यह शटल सेवा सभी कार्य दिवसों (सोमवार से शुक्रवार, राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर) में चलेगी। सेवा का समय सुबह 8:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक रहेगा। यानी हर 30 मिनट में एक बस उपलब्ध होगी।

आवाजाही आसान करने के लिए सुविधा

यह सेवा सेंट्रल सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इसका लक्ष्य सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में स्थित प्रमुख सरकारी कार्यालयों को भी जोड़ना है। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। यह सेवा कार्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, अकबर सड़क और बड़ौदा हाउस जैसे प्रमुख स्थलों को कवर करेगी। नेशनल स्टेडियम, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स और इंडिया गेट भी इस मार्ग में शामिल होंगे।

Advertisement

DMRC संभालेगा बसों की कमान

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने DMRC को 35 सीटों वाली दो अत्याधुनिक हाइड्रोजन बसें उपलब्ध कराई हैं। डीएमआरसी बसों का संचालन, कंडक्टर, टिकटिंग और यात्री सहायता की जिम्मेदारी संभालेगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ड्राइवरों की व्यवस्था करेगा। साथ ही वह हाइड्रोजन ईंधन सहायता भी उपलब्ध कराएगा। सेवा की फ्रीक्वेंसी हर 30 मिनट पर एक बस होगी। एक बस दक्षिणावर्त और दूसरी वामावर्त दिशा में चलेगी। किराया नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, यूपीआई और नकद भुगतान के माध्यम से लिया जाएगा। इसमें 10 रुपये और 15 रुपये की किफायती स्टेज आधारित टिकट दरें निर्धारित हैं। इन बसों में जीपीएस ट्रैकिंग और CCTV सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा और रूट मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सकेगी। बस सेवा सोमवार से शुक्रवार तक सरकारी छुट्टियों को छोड़कर, पीक ऑफिस आवर्स में चलेगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।