कच्ची बस्ती सांगानेर में हुसैनी रिलीफ फाउंडेशन ने आयोजित की इफ्तार पार्टी
सांगानेर/जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। हुसैनी रिलीफ फाउंडेशन ने अपने सेवा अभियान के तहत सांगानेर की कच्ची बस्ती में रोज़ेदारों के लिए एक विशेष इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया। फाउंडेशन के प्रमुख शादाब अटारी ने बताया कि उनका संगठन बेसहारा और गरीब लोगों की सहायता को अपना फर्ज समझता है। वे बिना किसी दिखावे के जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े, दवाइयां और शादी-ब्याह जैसी आवश्यकताओं में मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। सांगानेर के युवा भी इस नेक पहल में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इफ्तार पार्टी में फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से हिस्सा लिया और रमजान की पाक महीना में जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प दोहराया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
