Loading...

मदरसा स्कूलों में मानव एकता दिवस मनाया गया

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर(रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के सभी मदरसा स्कूलों में शुक्रवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध के निर्देशानुसार  अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मानव एकता दिवस के बारे में बताया गया कि मानव समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए देश में हर साल 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध की पहल पर मानव एकता दिवस पर सभी मदरसा स्कूलों में चार प्रकार की गतिविधियों का आयोजन हुआ। सबसे पहले विभिन्न कार्यों यथा खान-पान, पहनावा , प्रार्थना आदि के विभिन्न तरीक़े लिखवाएं गए। इसके बाद राष्ट्रगान के माध्यम से भारतीय एकता का महत्व बताया गया। साथ ही विविधता में एकता को प्रदर्शित करने वाले चित्रकला प्रतियोगिता हुई। अंत में विविधता में एकता के महत्व को बताने के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण विशेषता विविधता में एकता के बारे बताया गया। कार्यक्रम में सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मदरसे के छात्रों ने विविधता में एकता एवं भाईचारे की भावना के महत्व को जाना। साथ ही बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।