Loading...

जयपुर में भीषण हादसा: अजमेर रोड पर CNG टैंकर फटा, 8 लोगों की मौत, 40 ज्यादा लोग झुलसे

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान के लिए शुक्रवार का दिन काला दिन साबित हुआ। जयपुर में शुक्रवार की सुबह मौत का तांडव देखने को मिला। जयपुर के भांकरोटा इलाके में शुक्रवार सुबह हुए हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया। अजमेर-जयपुर हाईवे पर भांकरोटा इलाके में शुक्रवार अल-सुबह 5:30 बजे एक पेट्रोल पंप के पास बड़ा धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप के पास एक केमिकल से भरा टैंकर वहां खड़े वाहनों से टकरा गया, जिसके बाद एक आग का गोला बना और करीब 40 से ज्यादा गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे के बाद मौके पर चींख पुकार मच गई। कई लोग झुलस गए। इसके बाद हाईवे बंद कर दिया गया। धमाके के बाद गैस फैलने से रेस्क्यू में काफी परेशानी आई। करीब 35 से 40 लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 8 लोगों की मौत भी हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे, और डॉक्टरों को जरूरी निर्देश दिए।

गेल इंडिया लिमिटेड के डीजीएम(फायर एंड सेफ्टी) सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर गेल की पाइप लाइन गुजर रही है। यहां बीपीसीएल का एलपीजी से भरा टैंकर जा रहा था, जिसे लोडेड कंटेनर ने आकर टक्कर मारी, जिससे लिक्विड रूप में एलपीजी निकल कर फैल गई। इस वजह से यह पूरा एरिया आग का गोला बन गया।सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के कारण जब एलपीजी बाहर आई तो उसने अपने आप आग पकड़ ली, क्योंकि जब टक्कर लगी तो स्पार्क हुआ था। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही 30 से ज्यादा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई मंत्रियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जानकारी ली।

जिला कलेक्टर ने बताया

जयपुर के जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने बताया करीब 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। राहत कार्य जारी है। आग बुझा दी गई है और केवल 1-2 गाड़ियां ही बची हैं।

अस्पताल ने घायलों की लिस्ट जारी की

गोविंद नारायण (33), संदीप (30), बनवारी लाल (32), शाहिद (34), अशोक पारीक (35), वंजीता (23), राधेश्याम चौधरी (32), लाला राम (28), सहाबुद्दीन (35), नरेश (36), अमर (42), हरलाल (29), शिवा (32), राजू राज (40), गीता (23), शैलेन्द्र (35), लोकेश कुमार (18), शबनम (24), फिजन (20), राजू लाल जाट (34), बबलू गुर्जर (21), कपिल (24), सुरेन्द्र (50), महेन्द्र (42), सुनील (20), अशोक (35), जगदीश रैगर (30), सौमराज मीना (28), युसूफ (45), लीला (45), लक्ष्मण (37), विजेन्द्र (36) और निर्मला (68)

जयपुर पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

जयपुर में गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट की दुर्घटना में घायलों की सहायता के लिए जयपुर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पुलिस से 9166347551, 8764868431, 7300363636 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है

चांदपोल से बगरू चलने वाली लो-फ्लोर बसों का संचालन बंद
जयपुर शहर में जेसीटीएसएल की चांदपोल से बगरू (26 NO) रूट पर चलने लो-फ्लोर बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। भांकरोटा अग्निकांड के चलते जयपुर -अजमेर रोड को डायवर्ट किया जा रहा है। इसके चलते अब अजमेर रोड पर ट्रैफिक जाम हो रहा है।
पुलिस हेल्पलाइन नंबर
9166347551
8764688431
7300363636

गृहमंत्री ने जताया शोक
अजमेर रोड पर हुए इस भीषण हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- राजस्थान के जयपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल जी से बात हुई। स्थानीय प्रशासन घायलों को तुरंत उपचार प्रदान करने का काम कर रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।