Loading...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पाली निवास स्थान पर हुआ होली मिलन समारोह

Jaipur

Follow us

Share

पाली, (रॉयल पत्रिका)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाली निवास स्थान पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उनके निवास पर प्रदेश व जिले भर से जनप्रतिनिधिगण व पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्तागण होली की बधाई व शुभकामनाएं देने पहुचे। दो दिन लगातार शुभकामनाएं देने की भीड रही, सभी सम्मानित कार्यकर्तागण के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने होली मनाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्ताओ की पार्टी है, हमारा कार्यकर्ता सेवा व समर्पण भाव से आमजन की सेवा मे तत्पर रहता है। उन्होने देश व प्रदेश के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण तथा आमजन को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनिल भंडारी, पुर्व सांसद पुष्प जैन, पुर्व सभापति महेंद्र बोहरा, पुर्व न्यास अध्यक्ष सजय ओझा, नरेश ओझा, राजेंद्र सिह कोलीवाडा, रामकिशोर साबु, शिवपकाश प्रजापत, मानवेंद्र सिंह भाटी, सुरेश पवार, प्रेमसिह महेचा, राकेश पंवार, पियुश शर्मा, मुन्ना मकरानी  सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।