पाली में आपसी सौहार्द के साथ मनाया होली पर्व
पाली (रॉयल पत्रिका)। पाली जिले में होली का पर्व भाईचारे, आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाही गैर के पास पाली जिले के मुस्लिम समाज के सदर हकीम भाई के नेतृत्व में विशेष आयोजन हुआ। मेहबूब भाई टी, सलीम भाई मिस्कीन के सहयोग से यह आयोजन कदम कदम पर आपसी भाईचारे का प्रतीक बना। गांव शाही गैर से यह परंपरागत जुलूस जोधपुरिया बारी से शुरू होकर पाली के प्यारे चौक पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एकजुट होकर एक दूसरे से गले मिले और होली की बधाई एवं मुबारकबाद दी। यह आयोजन हिन्दू-मुस्लिम एकता का बेहतरीन उदाहरण बना। कार्यक्रम में पाली विधायक भीमराज भाटी, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड, राकेश भाटी, आबिद चढ़वा, गुलाम मुस्तफा, इकबाल नागरवाला, असगर कुरैशी, दिनेश परिहार, हसन भाटी समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा, जिसके लिए मुस्लिम समाज के सदर ने उनकी सराहना की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
