जयपुर,(रॉयल पत्रिक)। ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने बुधवार को पाली कलेक्ट्रेट में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विद्युत तंत्र, बिजली सप्लाई की निरन्तरता व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में ब्लॉकवार ली। बैठक में नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि प्रदेश विद्युत तंत्र में अग्रणी राज्य बने और हम सभी इसके लिये प्रयासरत है। उन्होंनें वितरण कम्पनी की कार्य योजनाओं, गर्मी में निरन्तर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति, तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण, प्रसारण व वितरण के साथ अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की, साथ ही दिये गये सुझावों पर अमल करने के लिये विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। नागर ने स्मार्ट मीटर, विद्युत छीजत लोड, रेवेन्यू स्थिति, कृषि कनेक्शन जारी करने की स्थिति व बकाया प्रगति रोडमैप, घरेलू कनेक्शन, पीएचईडी व जेजेएम के कनेक्शन , विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिये पूर्ण कार्यों की स्थिति की समीक्षा, आरडीएसएस कुसुम योजना एव कुसुम योजना— सी की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
नागर ने निर्देश दिये कि जिले में आरडीएसएस योजना का कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करवाएं। नई विद्युत लाईनों को रोड़ व पेडों से दूर लगाएं ताकि रोड चौड़ाई करने या पेडों के कारण बार बार फाल्ट न आए , शिफ्टिंग नहीं करनी पड़े। उन्होंने बजट घोषणा के क्रियान्वयन व वर्तमान प्रगति, आधारभूत ढांचे को विकसित करने के लिये स्वीकृत कार्यों की प्रगति, डेंडा, गुडा ऐन्दला, नेतरा, जैतारण में नए सब स्टेशन की स्थापना, राईजिंग राजस्थान में हुए एमओयू की प्रगति व बकाया कार्य, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
अधीक्षण अभियन्ता अजय माथुर ने बताया कि पाली वृत में गत माह तक विद्युत छीजत 6.78 प्रतिशत है जो गत वर्ष मई तक 9.97 प्रतिशत थी। इस प्रकार छीजत गत साल की तुलना में 3.19 प्रतिशत की कमी हुई है। एसई ने बताया कि पाली वृत में गत वर्ष 2024-25 में 3125 कनेक्शन जारी किये गये थे तथा इस वर्ष 505 कृषि कनेक्शन जारी किये जा चुके है। विद्युत आपूर्ति सुव्यवस्थित देने ने के लिए पाली शहर, नाणा, चामुण्डेरी, बिरामी, रमणिया, सोजतरोड में जीएसएस व क्षमतावर्धन, नया गांव जीएसएस पर अतिरिक्त ट्रान्सफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचार करना, आरडीएसएस योजना में जिले 262 वितरण ट्रान्सफार्मर स्थापित करना उपलब्धि रही। पाली जिले में उपभोक्ताओ को बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए 103 नये वितरण ट्रान्सफार्मर लगाये गये हैं तथा 32 वितरण ट्रान्सफार्मर की क्षमता में वृद्धि की गई।
बैठक में सोजत विधायक शोभा चौहान, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने सुझाव दिए। जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने जिले में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान प्रगति व स्थिति की जानकारी दी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।