हेरिटेज निगम की वेंडिंग जोन समिति की बैठक सम्पन्न
- वेडिंग जोन और अवैध डेयरियों पर सख़्ती के संकेत
जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। नगर निगम जयपुर हेरिटेज की फुटकर व्यवसाय पुनर्वास समिति की बैठक शुक्रवार को निगम मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति चेयरमैन रवि प्रकाश सैनी ने की, जिसमें समिति के सभी सदस्य और सचिव अनदा राम मौजूद रहे। सचिव द्वारा प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया गया और समिति सदस्यों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में वेंडिंग जोन स्थापित करने, स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित करने, डेयरी बूथों की स्थिति और अवैध डेयरी बूथों के मसले पर विस्तार से चर्चा हुई। चेयरमैन रवि प्रकाश सैनी ने जानकारी दी कि कुछ क्षेत्रों में अवैध रूप से बनते वेडिंग जोन के खिलाफ सतर्कता शाखा द्वारा कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक बस स्टैंडों पर व्यवस्थित वेडिंग जोन बनाने के मुद्दे पर भी विचार किया गया, जिससे न केवल फुटकर व्यवसायियों को उचित स्थान मिल सके, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था और नागरिक सुविधा में भी सुधार हो।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
