Loading...

हेरिटेज निगम की कार्रवाई, 6 ट्रक सामान जब्त, 8 हजार का चालान

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर। नगर निगम हेरिटेज की सतर्कता शाखा ने बुधवार अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न बाजारों से छह ट्रक सामान जब्त कर 8 हजार रुपए का चालान वसूल किया है। इस संबंध में उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव और आयुक्त अरुण हसीजा के निर्देश पर सतर्कता दस्ते ने विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण को हटा दिया। दस्ते ने सिंधी कैंप, रेलवे स्टेशन, हसनपुरा, शास्त्री नगर, साइंस पार्क, अजमेर रोड, जैकब रोड, गोपालबाड़ी, चार नंबर डिस्पेंसरी, भगवानदास रोड, बगड़िया भवन से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया है। साथ ही छह ट्रक सामान जब्त किया है और 8 हजार रुपए का परिवहन शुल्क भी जमा किया है। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि इस दौरान बाजार में मुनादी कर व्यापारियों को पाबंद किया कि सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।हेरिटेज निगम की कार्रवाई के बाद सड़क पर आराम से वाहन चलते दिखाई दिए। गौरतलब है कि हेरिटेज निगम की सतर्कता शाखा की ओर से  लगातार अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई चल रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।