कोटा-झालावाड़ नेशनल हाइवे-52 पर भीषण जाम
दरा में ट्रक खराब होने से वाहनों की लगी लंबीलाइन, दिन-रात लगता रहता है जाम
डॉ. तोहिद
सुकेत (रॉयल पत्रिका)। एनएच-52 पर एक बार फिर जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़। शनिवार रात से शुरू हुआ यह जाम अलग-अलग स्थानों पर तीन से अधिक ट्रकों के खराब होने के कारण लगा है। दरा घाटी क्षेत्र में एक ट्रक के खराब होने के बाद से ही जाम की स्थिति बननी शुरू हुई और धरि-धीरे कई अन्य वाहनों के खराब होने की भी सूचना मिली। इसके चलते राजमार्ग के दोनों ओर, कोटा से झालावाड़ और झालावाड़ से कोटा जाने वाले रास्ते पर वाहनोंलंबी कतारें लग गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जाम की स्थिति इतनी गंभीर है कि दिन-रात लगता रहता है जाम। इमरजेंसी के लिए कोई मर्तबा रास्ते में ही एंबुलेंस में पेशेंट की हालत गंभीर हो जाती है। झालावाड़ से कोटा के लिए सीरियस मरीजों स्वर्ग लोक पहुंच जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से उतरने वाले वाहन अमझार से लेकर भटवाड़ा नयागांव लेन तक पहुंच गए। इससे कई किलोमीटर लंबी लाइनों में वाहन फंसे रहे। दोनों हीं प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को समस्या हुई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी यातायात को सुचारू करने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं। वे एक-एक तरफ से वाहनों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति को नियंत्रित करने में काफी समय लगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
