Loading...

हिन्दुस्तान जिंक के स्वर्गीय बी. चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि

Jaipur

Follow us

Share

उदयपुर, (रॉयल पत्रिका)। ‘स्व. बी. चौधरी ने अपना सम्पूर्ण जीवन श्रमिकों के हितों के लिए समर्पित कर दिया और उन्होंने हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड ही नहीं वरन् सम्पूर्ण राजस्थान एवं इस क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों के विकास में अग्रणी रहे और उन्होंने श्रमिक हितों के लिए जीवन पर्यन्त कार्य किया एवं प्रतिभागी प्रबन्धन की एक अनूठी मिसाल कायम की है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है और आज भी स्व. बी. चौधरी के मार्गदर्शन, श्रमदर्शन, औद्योगिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। स्व. बी. चौधरी ने मजदूर हितों की रक्षा के अलावा क्षेत्र में सामाजिक कार्य भी किये जिसमें अस्पताल एवं बधिर विद्यालय आदि के उत्थान में तन, मन, एवं धन से सहयोग प्रदान किया। स्व. बी. चौधरी द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गई तथा उपरोक्त परम्परा को जारी रखने का सर्वसम्मति से आह्वान किया’’-  यह विचार हिन्दुस्तान ज़िंक केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ के महामंत्री एम.के. लोढ़ा ने स्व. बी.चौधरी की 30वीं पुण्य तिथि पर आयोजित पुष्पाजंलि कार्यक्रम में व्यक्त किए।हिन्दुस्तान जिंक केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ के यशद भवन स्थित संघ कार्यालय में स्व. बी.चौधरी  की 30वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया। पुष्पाजंलि कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर- किशोर कुमार एस, मुख्य वित्तीय अधिकारी- संदीप मोदी, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी- मुनीष वासुदेवा ने श्रमिक नेता स्व. बी. चैधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ के पदाधिकारी महामंत्री- एम.के.लोढ़ा, उपाध्यक्ष-पंकज कुमार शर्मा, संगठन सचिव-नारायणलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष-नरेन्द्र भादविया, चन्द्रप्रकाश गन्धर्व, हर्षवर्धन औदिच्य, सुनील अमलाजिया, चेनराम डांगी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एम.के. दीक्षित, हिम्मत लाल नागदा, प्यारे लाल सालवी एवं प्रधान कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने स्व. बी चैधरी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।