स्वस्थ बच्चा, स्वस्थ देश – गीतांजलि की अनूठी पहल में जुड़े 3 और स्कूल
उदयपुर (रॉयल पत्रिका)। गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा “स्वस्थ बच्चा, स्वस्थ देश” अभियान के तहत शनिवार, 03 मई 2025 को यश पब्लिक स्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल तथा एल.बी.एस. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए गीतांजलि हॉस्पिटल के बाल रोग, नेत्र एवं जीडीआरआई के दंत विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन गीतांजली हॉस्पिटल परिसर में किया गया। इस अवसर पर. स्कूलों के प्रधानाचार्य हेमन्त लोहार, प्रकाश डांगी, श्रीमती गीरजा जाट, टीचर्स में लता, पंकज नागदा, मीना, संगीता कंवर, खुशबू कंवर, सुरेश चंद्र कुमावत एवं सत्यनारायण जाट ने भाग लिया व भरपूर सहयोग प्रदान कया। कार्यक्रम के दौरान माइक्रो-बायोलॉजी विभाग द्वारा विद्यार्थियों को हाथों की स्वच्छता (हैंड हाइजीन) के 6 चरणों की जानकारी दी गई और उन्हें सही तरीके से हाथ धोने का अभ्यास कराया गया, ताकि बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता की जागरूकता बढ़ सके। गीतांजलि हॉस्पिटल की ओर से हैड मार्केटिंग कल्पेश चन्द रजबार द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से उपरना पहनाकर स्वागत किया गया और भविष्य में भी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति इसी तरह सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन पीआर हैड हरलीन गंभीर द्वारा किया गया। यह आयोजन केवल स्वास्थ्य परीक्षण तक सीमित न होकर, बच्चों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। गीतांजलि हॉस्पिटल की यह मुहिम बच्चों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की ओर एक सशक्त पहल है इस मुहिम में सभी विद्यालय बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं| आपको ज्ञात करा दें अभी तक सीपीएस, रोकवुड्स, डीपीएस, मिरांडा, सेंट लोरेट, डीएवी, रॉयल अकैडमी, प्रयास, एबीपीएस, शिशुभारती इत्यादि स्कूल के बच्चों का बाल रोग, नेत्र एवं दंत विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
