ज्यूस मे नशीला पदार्थ मिलाकर बसों मे सवारीयों के साथ करता था लूटपाट
पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर की जहर खुरानी के मामले में त्वरित कार्यवाही
-महज 24 घण्टो में वारदात का खुलासा कर मुलजिम शकील को किया गिरफतार
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। सजीव नैन, पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व ने बताया की पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर जयुपर पूर्व पर 11.9.2025 को परिवादी किशन सिंह पुत्र रतिसिंह निवासी मकान 4 कुण्ड रोड द्वारकापुरी जयंसिपुरा खोर जयपुर ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश कि 24.08.2025 को रात्रि में ट्रांसपोर्टनगर सर्किल से बस में बैठकर अपनी पत्नी प्रियका के साथ आगरा जा रहा था। दो व्यक्तियो द्वारा ज्यूस में नशीला पदार्थ मिलाकर हम दोनो को पिलाकर बेहोश होने पर हमारे 15000 हजार रुपये और सोने का मंगलसूत्र, चादी की पायजेब, सोने के कानो के झुमके व सोने की एक कान की बाली तथा चादी की चैन चोरी कर ले गये और हमे बेहोश हालात मे मरने हेतु बस में छोडकर चले गये। हमारे जीवन को खतरे में डाल दिया। हमे 3 से 4 दिन बाद आगरा के अस्पताल में होश आने पर 11-09-2025 को थाने पर रिपोर्ट पेश की। आदि रिपोर्ट पर मुकदमा न. 216/2025 धारा 123,125,134 बीएनएस 11.9.2025 को दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को मध्यनजर रखते हुये आशाराम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व के नेतृत्व में, सुश्री लक्ष्मी सुथार सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर के निकट सुपरविजन मे, अरुण कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी ट्रांसपोर्ट नगर की थाना स्तर पर गठित टीम की गयी तथा घटना के सम्बंध में घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गये। ट्रांसपोर्ट नगर से गुजरने वाली बसों के चालको व परिचालको से पूछताछ की गयी। दौराने तलाश 12.09.2025 को एक संदिग्ध शक्स शकील पुत्र हेतम अहमद जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी गांव बरालोकपुर थाना चौबिया जिला इटावा उत्तरप्रदेश को रोटरी सर्किल के पास राजस्थान रोडवेज बस डिपो के यात्री विश्राम स्थल में लगी कुर्सियो पर बैठा हुआ मिला। जिसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास मिले बैग में मुकदमा हाजा के परिवादी किशन सिंह तथा उसकी पत्नि प्रियंका के आधार कार्ड मिले तथा एक प्लास्टिक के डिब्बे मे जूस के पाउच तथा एक पाउच मे नींद की गोलिया बरामद हुयी जिससे गहनता से पूछताछ की गयी तो रात्रि के समय बस में सवार होकर आगरा जाने वाली सवारियो को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ लूटपाट करना कबूल किया तथा थाना हाजा के मुकदमा नम्बर 216/2025 के परिवादी तथा उनकी पत्नि के साथ भी रात्रि मे मैने तथा मेरे साथी संजय जाटव द्वारा घटना कारित करना तथा उनके नकद रुपये और सोने चांदी के आभूषण चोरी करना कबूल किया। जिसे बाद अनुसंधान प्रकरण हाजा में गिरफ्तार किया जाकर पेश न्यायालय किया जाकर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। मुल्जिम द्वारा व अपने साथियो के साथ ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर आगरा तक दर्जनो वारदात करना कबूल किया है। मुल्जिम से माल मशरुका बरामदगी व साथी संजय जाटव तथा अन्य साथियो की पतारसी के प्रयास जारी है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
