Loading...

इश्क में अंधी हुई सेल्सगर्ल, शोरूम से करोड़ों के गहने लेकर भागी… फिर होटल के रूम में प्रेमी ने दिया धोखा

Follow us

Share

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपए की हुई चोरी इन दिनों चर्चाओं में है। 10 दिन पहले में यहां काम करने वाली सेल्सगर्ल शोरूम से डेढ़ करोड़ से ज्यादा के गहने लेकर फरार हो गई थी। युवती का चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इस मामले में अब खुलासा हुआ है कि युवती ने प्यार में पड़कर इस चोरी को अंजाम दिया। यह केस बेहद दिलचस्प है। युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते गहने चोरी किए, फिर होटल के कमरे में एक धोखा तक हुआ। हालांकि तमाम उठापटक के बाद पुलिस ने आखिरकार सेल्सगर्ल हर्षिदा शेट्‌टी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उसका बॉयफ्रेंड चोरी के गहनों के साथ अब भी लापता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी हर्षिदा ने बताया कि उसने अपने प्रेमी मयूर माली के साथ मिलकर चोरी का ये प्लान बनाया था। वारदात के बाद दोनों अहमदाबाद से दिल्ली और वहां से उत्तर भारत के कई राज्यों में छिपकर रहे।

प्रेमी गहने लेकर हुआ फरार

हर्षिदा ने बताया कि वे एक होटल में ठहरे हुए थे। तीन दिन पहले जब वह नहाने गई तो उसका प्रेमी मयूर उसके चोरी किए गहने लेकर फरार हो गया। उसके पास कुछ ही गहने रह गए थे, जो उससे पहन रखे थे। पैसे खत्म होने के बाद हर्षिदा वापस अहमदाबाद आ गई। मंगलवार की शाम वह गहने बेचने की फिराक में थी। तभी पुलिस को खुफिया सूत्रों से उसकी खबर मिल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।

लंच करने घर गए थे शोरूम मालिक

निकोल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दर्शनभाई शाह अपने परिवार के साथ शहर के कृष्णानगर इलाके की नयननगर सोसाइटी में रहते हैं। वे निकोल इलाके में अनमोल सर्कल के पास ग्रेविटी शॉपिंग मॉल में आभूषण नाम से सोने-चांदी का शोरूम चलाते हैं। इस शोरूम में मैनेजर, सेल्समैन और मार्केटिंग समेत कुल 19 लोगों का स्टाफ हैं।

11 महीने पहले काम पर आई थी हर्षिदा

शोरूम के मालिक दर्शन शाह ने हर्षिदा को करीब 11 महीने पहले सेल्सगर्ल के तौर पर नौकरी पर रखा था। चोरी का पता शाम करीब 5 बजे तब चला जब एक ग्राहक शोरूम में आया और एक कर्मचारी कांजी पटेल ने देखा कि एक ट्रे से सोने का सिक्का गायब है। उसने दर्शन शाह को इसकी सूचना दी। कर्मचारियों को बताया कि हर्षिदा शेट्टी उस दिन जो जल्दी चली गई थी, उसे जाने की अनुमति नहीं दी गई थी, भले ही उसने निजी काम होने का दावा किया था।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते नजर आई हर्षिदा

पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो हर्षिदा गहने छिपाते नजर आई। सीसीटीवी फुटेज की जांच में हर्षिदा अपने ब्लेजर में गहने छिपाते नजर आई। शोरूम में सभी गोल्ड ज्वेलरी की जांच करने पर पता चला कि चोर सोने की चेन, लॉकेट, झुमके, मंगलसूत्र और कई अंगूठियों समेत 1.66 करोड़ रुपए कीमत की ज्वैलरी गायब थी। इसके बाद दर्शनभाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस की पूछताछ के दौरान हर्षिता ने बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड मयूर माली के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। घटना के बाद चोरी किए गए सोने के गहने ले लिए गए, और दोनों ने गुजरात से भागने की कोशिश की। वे अहमदाबाद से उदयपुर तक मोटरसाइकिल से गए और फिर जयपुर और दिल्ली की ओर बढ़ गए। इसके बाद दोनों एक होटल में ठहरने के दौरान, सह-आरोपी कथित तौर पर महिला को वहीं छोड़कर चोरी के सोने के गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से कई गहने बरामद किए हैं, जिनमें 9.98 लाख रुपए का एक सोने का ब्रेसलेट, 1.34 लाख रुपए की कीमत वाली सफेद पत्थरों से जड़ी और उस पर ईगल (चील) की आकृति बनी एक सोने की अंगूठी, 7.43 लाख रुपए का एक सोने का मंगलसूत्र, और 3.62 लाख रुपए की एक सोने की चेन शामिल है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।