Loading...

दरगाह नाजिम बिलाल खान को भेंट किया हस्तनिर्मित गुंबद का नक्शा

jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। अजमेर दरगाह शरीफ में आरी तारी के मशहूर कलाकार नौशाद ख़ान को उनकी बेहतरीन ज़रदोज़ी कढ़ाई कला के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने हाथों से गुंबद का नक्शा तैयार किया, जो कढ़ाई की इस पारंपरिक कला का शानदार उदाहरण है। इस मौके पर ख्वाजा साहब की दरगाह के नाजिम, पूर्व डीआईजी मोहम्मद बिलाल खान और सहायक नाजिम शादाब अहमद ने नौशाद ख़ान का स्वागत किया और उनके हुनर की सराहना की। इस नक्शे का साइज़ 15″X15″ है, जिसे बेहद बारीकी से तैयार किया गया है। नौशाद खान का कहना है कि आजकल मशीनों से बनी चीज़ें आम हो गई हैं, लेकिन हाथ की कढ़ाई और हस्तकला का आकर्षण अब भी बरकरार है। ज़रदोज़ी का काम शादी के लिबास, साड़ियों और सूटों में खूब पसंद किया जाता है। इस अवसर पर उनके साथ वसीम खान भी मौजूद रहे ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।