Loading...

हाजी नवाब अली की मेहनत रंग लाई, वार्ड 23 में खुला नया आंगनबाड़ी केंद्र

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। हवा महल विधानसभा क्षेत्र वार्ड नंबर 23 बंधा बस्ती के अंदर 14 दिसंबर 2024 को नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन पार्षद पति हाजी नवाब अली चिरानिया के हाथों से किया गया। बस्ती के अंदर नई आंगनवाड़ी को देखकर बस्ती के लोगों ने पार्षद का दिल की गहराइयों से स्वागत किया। हाजी नवाब अली ने बस्ती के लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और क्षेत्र विधायक बालमुकुंद आचार्य का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आई हुई सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाजी नवाब अली की तरफ से वार्ड माला और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। उसके बाद वार्ड 23 बड़े पार्क के आसपास के सभी लोगों ने हाजी नवाब अली को साफा और माला पहनाया। जिसमें समीरा मकड़, अनुसूया पारीक, कृष्णा जी, प्रिया जी, फरीदा जी और कारी इसहाक, हाजी हमीद बहादुर, यासीन भाई, अजीज भाई, शहजाद भाई, शकील भाई, सलीम भाई, नवाब मोहम्मद नफीस वह अन्य वार्ड 23 कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।