Loading...

अंसारी वेलफेयर सोसाइटी कोटा द्वारा हज गाइड का विमोचन

jaipur

Follow us

Share

कोटा (रॉयल पत्रिका)।  विज्ञान नगर स्थित अंसारी वेलफेयर सोसाइटी कोटा के कार्यालय में शनिवार 19 अप्रैल कोरिज़वानुद्दीन अंसारी द्वारा संपादित हज गाइड तरीक़ा-ए-हज का विमोचन किया गया।सोसाइटी के मीडिया प्रभारी अशफ़ाक अहमद के अनुसार प्रोग्राम के मुख्य अतिथि ज़ाकिर हुसैन एजूकेशनल सोसाइटी कोटा के अध्यक्ष हकीम बख़्श थे। अध्यक्षता इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी ने की। इसके अलावा सोसाइटी के जनरल सेक्रेट्री ज़हूर अहमद, ट्रेज़रर अब्दुल मजीद अंसारी, लेक्चरर आरिफ, फ़ख़रुद्दीन अंसारी, अब्दुल सलीम, अब्दुल हकीम, गुलाम रसूल, समाज सेवी नूर अहमद पठान, अनवार अहमद, इंजीनियर सईद, अब्दुल सत्तार, समीना, रेशमा, शबीना, रूबीना तथा तबस्सुम, नसीम  आदि मौजूद रहे।   इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी बेरिस्टर सैयद हसन इमाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया।    दारुल उलूम रजा़-ए-मुस्तफा विज्ञान नगर कोटा के एक नन्हे छात्र को सिर्फ एक वर्ष में कुरआन मजीद हिफ्ज़ करने पर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। प्रोग्राम का संचालन अब्दुल मजीद अंसारी ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।