Loading...

भिक्षुक पुनर्वास गृह सांगानेर में गुरु पूर्णिमा मनाई गई

सांगानेर

default-image

Follow us

Share

सादिक हिन्दुस्तानी

सांगानेर (रॉयल पत्रिका) I जयपुर की सांगानेर स्थित भिक्षुक पुनर्वास गृह जिसमें निर्धन, निराश्रित जनों, बुजुर्ग जनों का निःशुल्क आश्रय स्थल है। इस आवास पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन जहां वातावरण को शुद्ध करता है, वहीं मानसिक शांति की अनुभूति भी प्रदान करता है। इस पुनर्वास गृह में ऐसे बहुत सारे लोग रहते हैं जो बड़ी उम्र के एकल व्यक्ति हैं। उम्र के इस पड़ाव पर इन्हें किसी प्रकार का रोजगार नहीं मिल पाता है। ऐसे ज्यादातर लोग शारीरिक या मानसिक कष्ट से ग्रसित रहते हैं। ऐसे लोगों के पास मजबूरी में भिक्षावृत्ति करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता है। मानसिक शांति के लिए समय-समय पर सभी के लिए हवन, पूजन, भजन आदि कार्यक्रम नियमित रूप से करवाए जाते रहते हैं। आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संस्थान प्रमुख ईवादीप सक्सेना ने बताया कि यहां पर रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अलग-अलग प्रकार के कष्टों से जूझ रहा है। कोई बुजुर्ग होने के कारण परिवार द्वारा घर से निकाल दिया गया है तो किसी को शारीरिक और मानसिक कष्ट है। ऐसे में यह सड़क पर लावारिस ना घूमें इसलिए कुछ समझदार लोगों को आवास गृह पर बेसिक ट्रेनिंग भी दी जाती है। जिससे इन्हें समुचित रोजगार मिले। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।