Loading...

सर्दियों में सेहत का खजाना है हरी मटर

Jaipur

Follow us

Share

हरी मटर का स्वाद भला किसे पसंद नहीं आता होगा, ज्यादातर डाइटीशियन इसे सर्दियों में खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे कुछ बेशुमार फायदे हो सकते हैं।  हरी मटर को आमतौर पर सर्दियों में उगाया जाता है, लेकिन फ्रोजेन और ड्राई फॉर्म में ये ये सालोंभर मिलता है। हालांकि फ्रोजन मटर को खाना सेहत के लिए उतना अच्छा नहीं माना जाता, इसलिए आपको ताजी हरी मटर ही खाने की सलाह दी जाती है।

हरी मटर खाने के जबरदस्त फायदे

1. प्रोटीन का रिच सोर्स
हरी मटर में प्लांट बेस्ट प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, अगर इसे रेग्युलरली खाएंगे तो हड्डियां और मांसपेशिया मजबूत हो जाएंगी, साथ ही मसल्स को रिपेयर करने में भी मदद मिलेगी। साथ बच्चों के शरीर के विकास के लिए भी ये काफी मददगार साबित हो सकता है। यानी मटर खाने से कमजोर शरीर में भी जान आ जाती है

2. फाइबर से भरपूर

हरी मटर को फाइबर का रिच सोर्स माना जाता है, इसे खाने से काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ज्यादा भोजन करने से बच जाते हैं और धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। जो लोग वेट लूज करने की चाहत रखते हैं उनके लिए ये परफेक्ट डाइट है।

3. डायबिटीज में असरदार

हरी मटर में ग्लाइसिमिक इंडेक्स काफी कम होता है और ये ब्लड शुगर लेवल को रेग्युलेट करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये अचानक शुगर स्पाइक को भी रोकता है और फाइबर की मौजूदगी के कारण कार्बोहाइड्रेट के एब्जॉर्ब्शन में कमी लाता है। यही वजह है कि ग्रीन पीज डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन डाइट है।

4. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
हरी मटर में कई ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, मसलन मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम ये सभी पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद करते हैं जिससे हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। साथ ही ये नसों से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।