माउंट आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन में बारां रनर्स क्लब की शानदार भागीदारी
शब्बीर हुसैन
बारां (रॉयल पत्रिका)। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा माउंट आबू में आयोजित 7वीं दादी प्रकाशमणी इंटरनेशनल हाफ मैराथन में बारां रनर्स क्लब के धावकों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। देश-विदेश से आए हजारों धावकों के बीच बारां के खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस, जुनून और अनुशासन का बेहतरीन परिचय देते हुए जिले और शहर का नाम रोशन किया। यह मैराथन न केवल खेल प्रतियोगिता थी बल्कि रन फॉर पीस एण्ड हैल्थ के संदेश के साथ आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली और विश्व शांति का संदेश भी जन-जन तक पहुँचाया। बारां रनर्स क्लब के धावकों ने हाफ मैराथन (21 किमी) में हिस्सा लिया। सभी धावकों ने पूरी ऊर्जा और उमंग के साथ अपनी-अपनी दूरी पूरी की और शानदार टाइमिंग दर्ज की। बारां रनर्स क्लब के विपिन गोयंका ने बताया कि मेराथॉन में मोहित सिंह हाडा, डॉ. निखिल गुप्ता, डॉ. संजय मीणा, डॉ. संतोष मेहता, विकास मीणा, रवि सेन, विपिन गोयंका, हेमंत मेघवाल, अर्पित अग्रवाल ने भाग लिया और मेराथॉन को सफलता पूर्वक पूर्ण किया। क्लब के सदस्यों ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। बड़े स्तर पर आयोजित इस मैराथन में भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ा है और अब उनका लक्ष्य है कि आने वाले समय में और अधिक धावक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करें। बारां रनर्स क्लब के डॉ. निखिल गुप्ता, संजय मीना ने बताया कि संस्था लगातार जिले में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए रनिंग इवेंट्स और अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इस तरह की भागीदारी से खेल संस्कृति को नई पहचान मिलेगी और आने वाली पीढ़ी भी फिटनेस के प्रति सजग होगी। अंत में क्लब ने माउंट आबू मैराथन के आयोजकों का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
