Loading...

सांसद मुरारी लाल मीणा का चौमूं में भव्य स्वागत

Jaipur

Follow us

Share

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संसद भ्रमण का मिला आमंत्रण

चौमू, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं दौसा लोकसभा सांसद मुरारी लाल मीणा का बुधवार को चौमू में आगमन पर पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। सांसद मीणा एनएच-52 स्थित एक निजी रिसॉर्ट में राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरालाल इंदोरा एवं श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा यहां विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

सांसद मीणा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संसद भ्रमण के लिए दिया आमंत्रण

इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने सांसद मुरारी लाल मीणा से चौमूं के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोकसभा की कार्यवाही देखने का अवसर प्रदान करने का निवेदन किया। इस पर सांसद मीना ने कार्यकर्ताओं को संसद भ्रमण के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि वे जल्द ही इसकी व्यवस्था करेंगे। इस दौरान समाजसेवी छीत्तमल बबेरवाल (बाबूजी), पृथ्वीराज जलुथरिया, ओमप्रकाश राणा, बनवारी लाल खन्ना, रणवीर राणा, दिलीप राणा,  सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।