महिला दिवस के उपलक्ष्य में गीतांजली हॉस्पिटल में ‘पिंक टॉक’ का भव्य आयोजन
उदयपुर, (रॉयल पत्रिका)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला दिवस के अवसर पर गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य विषयों पर गहन चर्चा की गई, जिसमें गीतांजली हॉस्पिटल की वरिष्ठ महिला चिकित्सकों कार्यक्रम के दौरान डॉ. रेणु मिश्रा और डॉ. सुषमा मोगरी द्वारा विशेष “पिंक टॉक” का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं से जुड़े विभिन्न स्वास्थ्य विषयों और रोगों पर खुले मंच में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें 300 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सराहना प्राप्त की। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने शी सर्कल इंडिया द्वारा आयोजित वूमन्स डे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई। इस अवसर पर आयोजित भव्य अवॉर्ड सेरेमनी में मुख्य अतिथि महाराज कुंवरानी साहिबा निवृत्ति कुमारी मेवाड़ (उदयपुर), दीप्ति महेश्वरी (विधायक, राजसमंद) और डॉ. राजनी रावत (वनवासी कल्याण आश्रम, सांसद मन्ना लाल जी रावत की पत्नी) ने महिला चिकित्सकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर गीतांजली मेडिकल कॉलेज से डीन डॉ. संगीता गुप्ता, एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मंजींदर कौर, डीन नर्सिंग डॉ. विजयम्मा अजमेरा, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रेणु मिश्रा, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. नलिनी शर्मा, डॉ. सुषमा मोगरी, गीतांजली डेंटल कॉलेज से डॉ. ज्योति कुंडू प्रतिष्ठित महिला चिकित्सकों को चिकित्सा जगत में अपने अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक गीतांजली हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबार रहे। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक रहा। गीतांजली हॉस्पिटल निरंतर इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम का संचालन हरलीन गंभीर द्वारा किया गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
