के. के. इंटीरियर्स का भव्य शुभारंभ व्यवसाय में पारदर्शिता अति आवश्यक : डॉ. मुमताज अली कुरैशी
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय स्थित केशव पथ नानी बाई मडदा स्कूल के पास के. के. इंटीरियर्स का भव्य शुभारंभ डॉ. मुमताज अली कुरैशी द्वारा किया गया। डॉ. कुरैशी ने कहा कि व्यवसाय में पारदर्शिता बहुत ही जरूरी है और स्वयं के कारोबार का मुकाबला नहीं है। प्रोपराइटर साजिद खान ने कहा कि मकान व बिल्डिंग में सीलन को देखते हुए प्लास्टिक मटेरियल सबसे बेहतरीन रहता है, इसलिए हमने यह इंटीरियर्स का काम किया है। जिससे मकानों व बिल्डिंगों की सीलन के साथ- साथ मकान के डेकोरेशन के लिए भी यह सुंदर रहता है और डेकोरेशन के लिए सस्ता रहता है। इस अवसर पर हाजी जोरे खां रिटायर्ड थानेदार, हाजी लाल खां, आजम अली खां वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष, इस्माइल खान, मुस्ताक खान प्रदेश सचिव राज. कांग्रेस कमेटी, डॉ. अमजद खान, अनवर खान, सिकंदर खान, सलीम खान, शमशेर खान भालू, जाकिर के के, आबिद खान, इमरान खान आदि मौजूद रहे। हाफिज अब्बास ने कुरान ए पाक की आयत पढ़कर कारोबार में खैरो- बरकत ओर कामयाबी की दुआएं की, साजिद खान व नानू खां ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
