डॉ अवान खान की “सेवा आयुर्वेद” क्लीनिक का भव्य उद्घाटन
रकमा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशफाक खान के बेटे हैं डॉ अवान खान
शब्बीर हुसैन
कोटा, (रॉयल पत्रिका)। राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व एनटीपीसी अंता के वरिष्ठ लेखाधिकारी डॉ अशफाक खान के बेटे डॉक्टर अवान खान (BAMS.DIPM) द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति के जरिए इलाज को उपलब्ध करवाने की मंशा के अनुरूप रविवार को सेवा आयुर्वेद क्लीनिक का उद्घाटन वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक अभिनव गौड़ ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर अभिनव गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों का रुझान आयुर्वेद की तरफ काफी बढ़ रहा है जिसका कारण एलोपैथी दवाई के लगातार इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभाव। इससे बचने के लिए बीमार व्यक्ति फिर से आयुर्वेदिक चिकित्सा की तरफ लौट रहे हैं। डॉक्टर अवान खान ने कहा कि आयुर्वेद हजारों सालों से चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से बीमारी से पीड़ित लोगों को पक्का इलाज मुहैया करवाता आ रहा है। इसी मंशा के अनुरूप सेवा आयुर्वेद क्लीनिक को शुरू किया जा रहा है। डॉक्टर अवान खान ने बी.ए.एम.एस. के पश्चात पुणे से डिप्लोमा इन पेन मैनेजमेंट (DIPM) किया। इस पद्धति के माध्यम से नसों से संबंधित रोगों, ज्वाइंट से संबंधित रोगों का इलाज ओर आधुनिक मशीन द्वारा नाड़ी परीक्षण व विभिन्न रोगों का उपचार किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में शहर के कई लोग शामिल हुए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
