Loading...

पंच बिरादरान ए महावतान “जौनार” का भव्य आयोजन, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों की रही उपस्थिति

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के घाटगेट क्षेत्र स्थित माता के मंड इलाके में 29 जनवरी को पंच बिरादरान ए महावतान “जौनार” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की कई प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन की मेज़बानी सीनियर पार्षद हाजी उमरदराज़ के परिवार द्वारा की गई, जिसमें समाज की एकता और भाईचारे का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया। कार्यक्रम में आदर्श नगर विधायक रफीक़ ख़ान, जयपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आर.आर. तिवारी, जयपुर हेरिटेज मेयर कुसुम यादव, पूर्व मेयर मुनेश गुर्जर और ज्योति खंडेलवाल समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इसके अलावा समाजसेवी पप्पू कुरैशी, अशफाक अहमद, एडवोकेट सलमान कुरैशी और विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह में सभी गणमान्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मंच संचालन शाहनवाज़ लाला ने किया, जो वार्ड 83 से नगर निगम हेरिटेज जयपुर के पार्षद प्रत्याशी हैं। उन्होंने अपने संबोधन में समाज में एकता और भाईचारे की अहमियत पर जोर दिया और इसे मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। आयोजन में भाजपा और कांग्रेस के कई नेता भी उपस्थित थे, जिन्होंने इसे सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।