गोविन्द सिंह डोटासरा का जयपुर से तारानगर जाते हुए चूरू में किया भव्य स्वागत
चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय स्थित चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में स्वागत किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता मल्लिकार्जुन खडगे और राहुल गांधी द्वारा चलाया जा रहा संगठन सृजन अभियान की प्रक्रिया प्रदेश में दो जिलो का छोडकर पुरी कर ली गई है। अब जिलाध्यक्षों का अंतिम फैसला ऑल इंडिया कांग्रेस स्तर पर होने जा रहा है। इस अभियान से कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार होगा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार संविधान विरोधी है, भाजपा सरकार नगर निकाय व पंचायतीराज चुनावों से भागना चाहती है, क्योंकि उन्हे पता है कि उनकी स्थिति क्या होने वाली है। उन्होने कांग्रेस कार्यकर्ता से अपील की कि वें वोटर लिस्ट का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें जिनका नाम वोटर लिस्ट में जोडा जाना है उनका नाम जुडवाये तथा फर्जी नामों को अंकित कर उन्हे हटाने का काम करें। प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि हम प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त करते है। उन्होने कहा कि गोविन्द सिंह डोटासरा ने चूरू कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन पर चर्चा कर गति देने का काम किया है, उनके चूरू आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस अवसर पर भाजपा की रिती-निति से परेशान होकर उमेश शर्मा भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस अवसर पर चूरू जिला अध्यक्ष इन्द्राज खिचड, पीसीसी सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, पं.स. प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्बाण, किसान नेता आदूराम न्यौल, पूर्व प्रधान अम्मीलाल कस्वां, रामेश्वर प्रजापति, आशाराम सैनी, रामनारायण व्यास, रमजान खान, अबरार खान, कमला पुनियां, संजय दीक्षित, रतनलाल जांगिड, मोहनलाल आर्य, रामप्रताप कांटिवाल, विधाधर मेघवाल, नारायण बालाण, सुनिता कपुरिया, युथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा, मण्डल अध्यक्ष हमीद रिसालदार, शिवकुमार शर्मा, प्यारेलाल दानोदिया, ओम फौजी, दीपिका सोनी, बालीबाई, हर्ष लाम्बा, हेमन्त सिहाग, विमल शर्मा, शाहरूख खान, तारिख नागौरी, तोफिक खान, संजय भाटी, शेर खां मलखाण, बजरंग बजाड, सिराज खां जोईया, आबिद जाबासरिया, योगेश ढाका, अली मोहम्मद भाटी, काजी अब्बास, किशनाराम बाबल, नौमान सयैद, चन्द्रप्रकाश सैनी, विमल औझा, विनोद खटीक, गिरधारी सिहाग, रामरतन सिहाग, असलम खां मोयल, अजीज खां दिलावरखानी, अरमान खान, श्रवण बसेर जयचंद मेघवाल, आबिद मोयल, आदिल बहलीम, मनीष कुमावत, एडवोकेट अनिस खान, अनिस खान, शंकर चंदेलिया, तोफिक खान, बाबू मंत्री, नानूराम राठी, रामानन्द न्यौल, इस्माईल भाटी, सुनिल मेघवाल, डूंगरसिंह उंटवालिया, विनोद सैनी, युनस खां जोजो, रामेश्वर नायक, ताजू खां, राजीव बहड, निरज शर्मा, कमलेश महला सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
