Loading...

जातिगत जनगणना पर सरकार जवाब दे, साजिशों से कांग्रेस नहीं डरेगी: धर्मेंद्र राठौड़

Jaipur

Follow us

Share

  • जयपुर में काँग्रेस का प्रदर्शन

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाओ रैली व जातिगत जनगणना कराओ और तारीख बताओं के मुद्दे को लेकर सोमवार को बनी पार्क स्थित जिलाधीश कार्यालय के बाहर जयपुर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला समन्वयक व पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। धरना प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए जिला समन्वयक व पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। राठौड़ ने कहा कि संविधान की रक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। बावजूद इसके केंद्र की मोदी सरकार लगातार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और लोकतंत्र को खत्म करने में जुटीं हुई है। ईडी, सीबीआई सहित केंद्र की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके लोक सभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं को साजिश के तहत निशाना बनाकर कुचलने का कार्य कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी। राठौड़ ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि लोकसभा नेता राहुल गांधी संविधान बचाने और उसकी रक्षा के लिए के लिए देश की जनता के बीच जा रहे है और देशभर में आवाज उठा रहे है, जिससे भाजपा डरी हुई है और आए दिन सियासी षड्यंत्र की राजनीति पर उतरी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे और मोदी सरकार को करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दबाव में जातिगत जनगणना बिल पारित तो कर दिया, लेकिन यह कब लागू होगा, ये अभी तक सरकार नेनहीं बताया। जातिगत जनगणना के नाम पर मोदी सरकार वोटो की राजनीति नहीं करे और नाहीं जनता को गुमराह करे, बल्कि तारीख बताए कब से जातिगत जनगणना शुरू होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भारत व पाकिस्तान के बीच हुए सीज फायर के लिए प्रधानमंत्री से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष सत्र नहीं बुला रहे है। प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता और विपक्ष के नेताओं को बताए कि सीज फायर की जरूरत आखिर क्यों पड़ी?  धरना प्रदर्शन को कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी, विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी, पूर्व विधायक गंगा देवी, अर्चना शर्मा, पुष्पेन्द्र भारद्वाज सहित काँग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।