Loading...

सिंधु संस्कृति प्रसार संस्था के अध्यक्ष पद पर गोपाल दास लालवानी पुनः हुए निर्वाचित

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर/सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर गणेश्वर महादेव मंदिर पार्क सेक्टर- 6 जोन- 61 रजत पथ, मानसरोवर, सांगानेर, जयपुर में सिंधु संस्कृति प्रसार संस्था (रजि.) के अध्यक्ष पद के द्विवार्षिक चुनाव में गोपाल दास लालवानी को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस निर्णय से संस्था के सदस्यों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। गोपाल दास लालवानी की नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट कार्य अनुभव को देखते हुए पुनः अध्यक्ष पद पर आसीन किया गया है । गोपाल दास लाल वाली ने कहा मैं अपने पुनः निर्वाचन के लिए संस्था के सदस्यों और समर्थकों का आभारी हूं।उम्मीद जताई है कि नई ऊर्जा और उत्साह के साथ समाज के उत्थान के लिए, समाज के विकास के लिए,और हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए एवं संस्था के उद्देश्यों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा। दादा सुंदर ठाकुर ने कहा कि मैं गोपाल दास लालवानी को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संस्था मजबूत होगी तथा समाज के लिए और बेहतर काम करेगी। इस अवसर पर अशोक रावतानी, किशन छत्तानी, सुंदर ठाकुर, श्रीचंद दीवान, इंद्र रामानी, रामराज आहूजा,अशोक मेठवानी, नंदलाल लालवानी, नरेश लालवानी, मनोज तोतलानी, नंदकिशोर नरयानी, नारायण कृपाल, सुरेंद्र भंभानी, किशोर केवलरामानी,जगदीश दुसेजा, प्रिया ज्ञानानी, नंदिनी पंजवाणी, माला कैलाश, पार्वती भागवानी संगीता तलवानी, और कोमल गेहानी सहित कई प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।