भारतीय सेना में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका: TES-54 के तहत आवेदन शुरू, मिलेगी शानदार सैलरी
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने युवाओं के लिए शानदार अवसर प्रदान करते हुए टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-54) के अंतर्गत जनवरी 2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) के साथ पास की है और JEE (मेन) 2025 में हिस्सा लिया है।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार 13 मई से 12 जून 2025 तक सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता और आयु सीमा:
-
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं PCM के साथ पास + JEE (मेन) 2025 में शामिल होना जरूरी
-
आयु सीमा: 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष के बीच
(जन्मतिथि 2 जुलाई 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए)
चयन प्रक्रिया:
-
JEE (मेन) स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
-
SSB इंटरव्यू
-
मेडिकल टेस्ट
ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड: ₹56,100 प्रतिमाह
ट्रेनिंग के बाद पद और वेतन:
-
लेफ्टिनेंट: ₹56,100 – ₹1,77,500
-
कैप्टन: ₹61,300 – ₹1,93,900
-
मेजर: ₹69,400 – ₹2,07,200
-
लेफ्टिनेंट जनरल (HAG+): ₹2,05,400 – ₹2,24,400
-
COAS (सेनाध्यक्ष): ₹2,50,000 प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन:
-
joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
-
रजिस्ट्रेशन कर लॉग इन करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
-
फॉर्म सब्मिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट रखें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
