Loading...

सुकेत में 4.50 करोड़ की लागत से बनेगी गर्ल्स कॉलेज

Jaipur

Follow us

Share

  • जुल्मी रोड पर बनेगा भवन, 20 शैक्षणिक पद भी स्वीकृत हुए

डॉ० तौहीद

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान सरकार ने बजट 2025-26 में रामगंजमंडी के सुकेत में गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के लिए 4.50 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने गुरुवार को 9 नए महाविद्यालयों के लिए बजट स्वीकृति दी। सुकेत गर्ल्स कॉलेज की नई बिल्डिंग के लिए 4 करोड़ 50 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। कॉलेज की बिल्डिंग कस्बे के जुल्मी रोड पर बनेगी। विभाग ने महाविद्यालय के लिए 20 शैक्षणिक पद भी स्वीकृत किए हैं।उपप्रधान सुनील गौत्तम ने बताया कि पहले कॉलेज के लिए तीन स्थानों पर सर्वे किया गया। इनमें सुकेत-रामगंजमंडी रोड और सुकेत थाने के सामने का क्षेत्र शामिल था। लेकिन वहां गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक 13 बीघा जमीन नहीं मिल पाई। अंत में जुल्मी रोड पर 13 बीघा आबादी क्षेत्र में कॉलेज की भूमि चिन्हित की गई। इस कॉलेज से रामगंजमंडी, झालावाड़, सातलखेड़ी, जुल्मी और ढाबादेह कस्बे तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।