Loading...

ग़ाज़ी अब्बास आब्दी ने ऑस्ट्रेलिया से मास्टर्स की डिग्री लेकर किया माँ-बाप और मुल्क का नाम रौशन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। नौगावाँ सादात (ज़िला अमरोहा, उत्तर प्रदेश) के रहने वाले और अब बरसों से जयपुर में बसे ग़ाज़ी अब्बास आब्दी ने राजीव गांधी एजुकेशनल स्कॉलरशिप हासिल कर ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित मोनाश यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन डेटा साइंस की डिग्री हासिल की। ग़ाज़ी अब्बास की इस कामयाबी के पीछे उनके जुनून, सच्ची लगन और माँ-बाप की दुआओं का बड़ा हाथ है। सीनियर जर्नलिस्ट शोएब ख़ान की सलाह से उन्होंने इस राह की शुरुआत की और तमाम आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपना सफ़र जारी रखा। 26 मई, 2025 को जब ग़ाज़ी अब्बास ने अपनी डिग्री हासिल की, तो उन्होंने इस खास लम्हे को यादगार बनाने के लिए अपने माँ-बाप को ऑस्ट्रेलिया बुलाया। यह एक ऐसा भावुक दृश्य था जो सिर्फ एक बेटे की नहीं, बल्कि हर उस औलाद की कहानी कहता है जो अपने माँ-बाप के ख्वाबों को अपनी मंज़िल बनाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता और आर्ट कंज़र्वेटर मैंमूना नरगिस, जो ग़ाज़ी अब्बास की करीबी रिश्तेदार हैं, कहती हैं कि ग़ाज़ी जैसे बच्चे समाज के लिए रौशनी की मिसाल हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि मिडिल क्लास या किराये का घर कामयाबी में रुकावट नहीं बनते, अगर बच्चे के अंदर सच्चा जुनून और माँ-बाप का साथ हो।” ग़ाज़ी अब्बास आज उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो सीमित संसाधनों में भी बड़ा सोचने का हौसला रखते हैं। उन्होंने यह दिखा दिया कि शिक्षा ही वह चराग़ है, जिसकी रौशनी से ना सिर्फ अपनी ज़िंदगी बल्कि अपनों के ख्वाब भी रोशन किए जा सकते हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।