Loading...

गजाला हाशमी ने वर्जीनिया के LG की रेस में दिग्गजों को पछाड़ा

नई दिल्ली

Follow us

Share

नई दिल्ली (एजेंसी)। हैदराबाद में जन्मी गजाला हाशमी ने अपनी मजबूत दावेदारी ठोककर दुनियाभर की सुर्खियों बटोर ली हैं। एजुकेशन, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के वादे के साथ चुनावी मैदान में उतरीं गजाला अपने भाषण में अप्रवासियों के प्रतिनिधित्व की बात कर रही हैं। साफ छवि के चलते वो रेस में सबसे आगे हैं। अमेरिका में भारतवंशियों का दबदबा है। सिलिकॉन वैली के टेक टाईकून हो या नगर पालिका से लेकर अमेरिकी संसद वाशिंगटन डीसी तक दर्जनों भारतीय मूल के नेता सात समंदर पार कामयाबी का परचम लहरा रहे हैं। उप-राष्ट्रपति की पत्नी ऊषा वेंस भारतीय मूल की हैं, वहीं ट्रंप की पार्टी के नेता विवेक रामास्वामी तो राष्ट्रपति पद की रेस में हिस्सा ले चुके हैं। इसी कड़ी में भारतवंशी गजाला हाशमी ने वर्जीनिया स्टेट के एलजी पद की रेस में दावा ठोकते हुए मजबूत बढ़त बनाई है। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अप्रवासियों के प्रतिनिधित्व की बात करने वाली भारतीय मूल की गजाला का चुनावी अभियान दक्षिण एशियाई समुदायों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है।

गजाला हाशमी को जानिए

जोहरान ममदानी के बाद भारत में जन्मी डेमोक्रेट नेता गजाला हाशमी ने अमेरिका में हलचल मचा दी है। सिर्फ न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद के चुनाव में भाग ले रहे भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी ही नहीं, जो सुर्खियां बटोर रहे हैं। हैदराबाद में पैदा हुईं डेमोक्रेट नेता गजाला हाशमी इन दिनों अपने फायरब्रांड भाषणों से विरोधी उम्मीदवारों को हिला दिया है। गजाला ने वर्जीनिया में लेफ्टिनेंट गवर्नर पद के लिए पाकिस्तानी मूल के लोगों समेत दक्षिण एशियाई मतदाताओं को अपनी ओर खींचा है। एक लेटेस्ट सर्वे के नतीजों के मुताबिक मैडम गजाला हाशमी रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी जॉन रीड से काफी आगे चल रही हैं।’

4 नवंबर को वोटिंग

चार साल की उम्र में अपनी माँ और बड़े भाई के साथ अमेरिका आ गईं हाशमी का वर्जीनिया की राजनीति में लंबे समय से दबदबा रहा है। भारत में जन्मी यह डेमोक्रेट वर्तमान में वर्जीनिया की स्टेट सीनेटर हैं। उनका अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अप्रवासी प्रतिनिधित्व पर जोर देता है, जो भारतीय और पाकिस्तानी-अमेरिकी, दोनों समुदायों के साथ जुड़ता है। समुदाय के नेता उनके समावेशी दृष्टिकोण और दक्षिण एशियाई समुदायों के साथ गहरे संबंधों को दुर्लभ सर्वांगीण समर्थन का श्रेय देते हैं। वर्जीनिया के अगले लेफ्टिनेंट गवर्नर का चुनाव 4 नवंबर को होगा। गजाला हाशमी के इलेक्शन कैंपेन वेबसाइट के मुताबिक, सार्वजनिक शिक्षा, मताधिकार, बंदूक हिंसा की रोकथाम, जलवायु परिवर्तन, आवास और किफायती हेल्थ स्कीम तक सबकी पहुंच मुहैया कराने की बात कही है। वो लोगों के बीच पॉपुलर हो रही है। आप लोकतंत्र के संरक्षण को भी महत्व देती हैं। यही वजह है कि भारतवंशियों की बढ़ती भागेदारी हो या भारतीय मूल के लोगों के जलवे से जलने वाले अक्सर प्रवासियों पर नस्लभेदी टिप्पणी करते हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।