Loading...

31 मार्च तक कराएं सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वार्षिक सत्यापन, नहीं तो रुक जाएंगी पेंशन

Jaipur

Follow us

Share

बारां, (रॉयल पत्रिका)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक शुभम नागर ने ताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त कर रहे पेंशनधारियों को अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन 31 मार्च 2025 तक अनिवार्य रूप से करवाना होगा। सत्यापन न करवाने की स्थिति में पेंशन बंद कर दी जाएगी।
सत्यापन के लिए अधिकृत अधिकारी
ग्रामीण क्षेत्र में विकास अधिकारी और शहरी क्षेत्र में उपखंड अधिकारी को सत्यापन के लिए अधिकृत किया गया है। जिले में अब तक लगभग 31,010 पेंशनधारियों ने अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं कराया है।
सत्यापन के लिए उपलब्ध विकल्प
शुभम नागर ने बताया कि ई-मित्र केंद्र अथवा ई-मित्र कियोस्क से बॉयोमैट्रिक सत्यापन के माध्यम से, एंड्रॉइड मोबाइल ऐप से फेस रिकग्निशन अथवा बॉयोमैट्रिक के माध्यम से एवं ओटीपी सत्यापन से संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारी द्वारा लाभार्थी के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी के माध्यम से पेंशन का भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं।
नए प्रावधान भी किए गए उपलब्ध
कुछ पेंशनधारियों का सत्यापन बॉयोमैट्रिक पहचान या आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के अभाव में नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में पेंशन पोर्टल पर नया विकल्प उपलब्ध कराया गया है, जिसके तहत पेंशनधारियों को स्वीकृतिकर्ता अधिकारी के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेजों (पीपीओ, जनाधार, आधार आदि) के आधार पर सत्यापन करवाना होगा। इस प्रक्रिया में अधिकारी के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से वार्षिक सत्यापन किया जाएगा।
पेंशन बंद होने से बचने के लिए समय पर करवाएं सत्यापन
सभी पेंशनधारियों से अपील की जाती है कि वे जल्द से जल्द सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करवा लें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।