जयपुर जिला देहात यादव महासभा की आम सभा हुई
चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर जिला देहात यादव महासभा की आम सभा श्री कृष्ण महिला शिक्षा सदन परिसर में चौमूं में आयोजित हुई। इस कार्यक्रम के चुनाव अधिकारी प्रोफेसर डॉक्टर रामगोपाल यादव ने जिला अध्यक्ष के चुनाव होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से स्थगित कर अगले माह 8 जून 2025 को होना तय किया गया। इस सभा में उपस्थित हर सहाय यादव कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव, प्रोफेसर रामनारायण यादव, प्रोफेसर जेपी यादव, छुट्टन यादव, वंदना यादव, सुषमा यादव, ईश्वर माडिया, पूर्व प्रधान भगवान सहाय धासिंल, पूर्व सरपंच नंदकिशोर यादव ने अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम के दौरान फाउंडर मेंबर रामचंद्र ने भी संस्था के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला तथा नवयुग को सामाजिक संस्था में जोड़कर राष्ट्र एवं समाज की सेवा करने के लिए एवं आगे लाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी कमल सिंह यादव ने भी बताया कि अगले माह 8 जून को जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए जन -जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री शंकर कुललिया, कमल यादव (हाड़ोता), रामदेव सींगड, मदन भोमाका, अर्जुन यादव, राकेश मेहता, गजेंद्र भोमाका, सुभाष डागर , रूडमल सिसोटिया, सरपंच सुभाष डागर, जिलाध्यक्ष सरदारमल चोरिया, पूर्व सरपंच जगदीश यादव, कोटपूतली से रामकरण यादव, सहित यादव समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
