निशुल्क मुसलमानी खतना शिविर 23 को झालावाड़ में होगा आयोजित
(फिरोज खांन वारसी)
झालावाड़ (रॉयल पत्रिका) I राजस्थान ,झालावाड़ हर साल की तरह इस साल भी निशुल्क मुसलमानी खतना सुन्नत शिविर 23 अक्टूबर 2025 गुरुवार को ईदगाह परिसर झालावाड़ में लगाया जाएगा खतना शिविर के सफल आयोजन के लीए 17 अक्टूबर शुक्रवार को काजी बाबा साहब की दरगाह शरीफ पर सोसायटी के सदर हाजी अब्दुल हूसेन और ईदगाह सदर अब्बू भाई की सदारत में एक मीटिंग रखी गई, सोसायटी के सेकेट्री राजू भाई हबीब नगर ओर नायब सदर बल्ला भाई पार्षद इस्माइल अंसारी ने बताया कि सभी मेंबरान हजरात को खतना शिविर के सफल आयोजन के लिए जीम्मेदारी दी गई खतना शिविर को कामयाब बनाने के लिए सभी प्रशासनिक कार्य पुरे कर लिये है और सभी मेंबरान हजरात को शिवीर के बारे में बारीकी से समझाया गया खतना शिविर की अधिक जानकारी देते हुए सोसायटी के रोशन अली मोनू भाई और इमरान पेंटर ने बताया कि बहार से आने वाले सभी हजरात को कीसी भी तरह की परेशानी ना हो और बहार से आने वाले सभी बच्चों को पेहेले लीया जाएगा ताकि वो जल्द से जल्द अपने अपने घर पहुंच जाए खतना शिविर इंतजामीया सदर मकसूद भाई फहीम जीलानी ने बताया कि खतना शिविर ईदगाह परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा और टोकन नंबर ईदगाह परिसर पहुंचने पर ही दीया जाएगा पहले आओ पहले पाओ वाला सीस्टम रहेगा इस मौके पर सीरते मुस्तफा मददगार सोसायटी हबीब नगर ओर ईदगाह इंतजामिया कमेटी के मैम्बर मोजूद रहे मीटिंग में आए हुए सभी मेम्बर हजरात का सोसायटी के सदर हाजी अब्दुल हूसेन साहब और खतना शिविर प्रभारी रईस भाई कटपीस ने शुक्रिया अदा किया I
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
