नवाब कायम खां के शहीद दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
-कई जगहों पर शहर में पिलाया गया ठंडा पानी व शरबत
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर नवाब कायम खां के 606 वें शहीद दिवस के उपलक्ष में इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा भरतिया कुएं के सामने स्थित स्टे रिलेक्सड फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर व दुआ-ए-मगफिरत की मजलिस आयोजित कर नवाब कायम खां को ख़िराज-ए-अकीदत पेश की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुश्ताक खान ने की। इस अवसर पर समिति संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने नवाब कायम खां के जीवन के बारे में बताया। डॉ. पुष्पा खारड़िया ने बताया कि शिविर में 72 लोग लाभान्वित हुए। शिविर में डॉ. अजहर कुरैशी, डॉ. के. डी. यादव, डॉ. शाहनवाज खान, डॉ. अखतर खान ने सेवाएं दी। इस दौरान जाफर खान, इमरान बी खान, अजीज खान, प्राप्त खान, महबूब खान, आवेश कुरैशी, सुलेमान मनिहार, विनोद खारड़िया, प्रदीप सैन, सुनील जांगिड़, आमीन खान, सोयल खान डीके, जाकिर खान, रेहान खान, फरमान खान, शोयब खान, असलम भाटी, अशरफ भाटी, गफ्फार खान, एलमान आदि मौजूद रहे। समिति मीडिया प्रभारी मोहम्मद अली पठान ने आभार जताया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
