Loading...

चंद्रघटा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 489 मरीज़ लाभान्वित

Jaipur

Follow us

Share

पार्षद मोहम्मद आसिम द्वारा लगवाया गया कैंप

शब्बीर हुसैन 

कोटा, (रॉयल पत्रिका)। रविवार को चन्द्रघटा मक़बरा स्थित अंजुमन इस्लामिया स्कूल में वेल्फेयर पार्टी के वार्ड 52 कोटा उत्तर के पार्षद मोहम्मद आसिम द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित करवाया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। शिविर में जनरल फिजीशियन डॉ. मुस्तफ़ा बोहरा, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मोहित सिंह, साइकोलिजिस्ट डॉ. मनाल शेख, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेश छबलानी एवं डॉ. रचना पटेल, पीडियाट्रिशियन डॉ. मोहम्मद आरिफ, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. असमा ख़ान, डेंटल सर्जन डॉ. शबाना अंसारी, डॉ. रूहींन ख़ान एवं फ़िजियोथेरेपिस्ट डॉ. सेहबा हसन ने निःशुल्क परामर्श दिया । शिविर में मुख्य अतिथि शहर क़ाज़ी ज़ुबेर अहमद साहब रहे। शहर क़ाज़ी ने निःशुल्क कैम्प आयोजित करने पर पार्षद मोहम्मद आसिम की सराहना की। कैम्प में विभिन्न प्रकार की जाँचें ब्लड प्रेशर, शुगर, स्पिरोमीटरी, एच बी 1 सी, लिवर फंक्शन टेस्ट आदि निःशुल्क करवाई गईं । शिविर में क्षैत्र के 489 रोगी लाभान्वित हुए। इस अवसर पर वेलफेयर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सैफ़ुल्लाह ख़ान, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सिद्दीक़ अंसारी, आसिफ़ हुसैन, अशफ़ाक़ अंसारी, अनवर कुरैशी बबलू, मुहम्मद ख़ालिद, मोहम्मद इरफ़ान, अताउल इकराम, आफ़ताब अंसारी, जावेद काग़ज़ी, ज़ुबेर अख़्तर, शाहिद क़ुरैशी, रियाज़ुद्दीन क़ुरैशी, वाजिद हुसैन, शबनम फ़रहत, असमा आसिफ़, शिफ़ा ख़ालिद, शगुफ़्ता अशफ़ाक़, नुसरत जहाँ, शाहिस्ता, शाहीन अंसारी, बुशरा अताउल, सादिया अंसारी, निख़त तरन्नुम, अतिया ज़ाकिर, उम्मे अम्मारा, नेहा अमरीन आदि ने सेवाएँ दीं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।