Loading...

स्कूल में सभी बच्चों को स्टेशनरी बैग कॉपियां नि:शुल्क वितरण

रामगंजमंडी

Follow us

Share

रामगंजमंडी, (रॉयल पत्रिका) । रामगंजमंडी  के समीप गांव दुर्जनपुरा  जहां एक तरफ निजी स्कूलों में स्टेशनरी, पुस्तक, कॉपियों के नाम भरपूर लूटपाट करते हैं वहीं सरकारी स्कूलों में पुस्तकें तो सरकार की तरफ से निःशुल्क मिलती है लेकिन बच्चों और अभिभावकों के हित में सोचने वाले भामाशाह अध्यापक बाकी सभी शिक्षण सामग्री भी अपने अनुदान से देते हैं। ऐसा एक उदाहरण राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुरा में देखने को मिला जहां स्टॉफ ने सभी बच्चों को सभी विषयों की कॉपियां, स्टेशनरी, बैग इत्यादि सामग्री भेंट की तो बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि 20 हजार की स्टेशनरी वितरित की गई वहीं भामाशाह मित्तल जी की तरफ से बैग दिए गए। गौरतलब है कि बच्चों और विद्यालय हित में दुर्जनपुरा स्टॉफ वर्ष भर में अनेक अनुदान करता है

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।