Loading...

रिलायबल कंप्यूटर सेंटर में महिलाओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू

Jaipur

Follow us

Share

डॉ० तौहीद

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। कस्बे के रिलायबल कंप्यूटर सेंटर पर राजस्थान सरकार द्वारा इंदिरा महिला शक्ति एवं संवर्धन योजना के अंतर्गत चयनित सभी छात्राओं को आर एस सी आई टी एवं आर एस सी एफ ए (टैली) कोर्स का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया।  रिलायबल कंप्यूटर सेंटर की कंप्यूटर अध्यापिका जिया खान ने बताया कि 5 फरवरी 2025 से 22 चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही रिलायबल कंप्यूटर के संचालक जरीफ ने बताया कि हर साल सरकार की और से महिलाओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन करवाए जाते हैं, जिसमें सुकेत के आसपास के गांव के महिलाओं द्वारा आवेदन कर पात्र महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है एवं बायोमेट्रिक अटेंडेंन्स द्वारा 65% उपस्थिति पर ही महिला मुख्य परीक्षा के लिए पात्र मानी जाती है। कोर्स का प्रमाण पत्र वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा दिया जाता है जो  सरकारी नौकरी के लिए भी पात्रता रखता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।