नगर निगम ग्रेटर के वार्ड 114 में सीसी रोड निर्माण कार्यो का शिलान्यास संपन्न
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। खो नागोरियान क्षेत्र के नगर निगम ग्रेटर के वार्ड संख्या 114 में इन दिनों सड़क निर्माण कार्यों की रफ्तार तेज़ हो चुकी है। इसी कड़ी में शनिवार को मदीना नगर क्षेत्र में सीसी रोड के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर से प्राप्त बजट के तहत वार्ड में विभिन्न कॉलोनियों में सीसी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड की विकास आवश्यकताओं को देखते हुए आगे और भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं। हाजी जाकिर ने इस अवसर पर बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा और महापौर सौम्या गुर्जर से अपील करते हुए कहा कि खो नागोरियान क्षेत्र सहित वार्ड 114 में पर्याप्त बजट जारी कर विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व भी मदीना नगर एवं गांधी विहार क्षेत्र में कुल चार सीसी सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया, जिनमें मदीना नगर की तीन सड़कें और गांधी विहार की एक सड़क शामिल हैं। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जावेद अब्बासी, शाहिद बैग, गुलफाम भाई एमके, मुस्तफा, डॉ. अशरफ, रतन बसवाल और हनीफ भाई फर्नीचर वाले एवं नईम अब्बासी का नाम उल्लेखनीय है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्यों के प्रति खुशी जताई और पार्षद तथा नगर निगम का आभार व्यक्त किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
