Loading...

पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने मक्का और मदीना की यात्रा के लिए हाजियों को रवाना किया

Jaipur

Follow us

Share

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय स्थित मोहल्ला तेलियान से उमराह-हज के लिए रवाना हुए हाजी अहमद अली तुगलक, अनवर अली तुगलक और अन्य यात्रियों को बधाई देने और दुआएं देने के लिए मोहल्लेवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। हाजियों को मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा पर भेजते हुए पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल था। इस अवसर पर पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, चूरू प्रधान दीपचंद राहड, मेघ सिंह गोदारा, पार्षद अली मोहम्मद भाटी, एडवोकेट संजय भाटी, मोहम्मद सलीम मिस्त्री, साजिद तुगलक, डॉ. इनायत खान, रोशन खान, असलम तुगलक, हाजी शरीफ सोलंकी, फारूक तुगलक और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने हाजियों को फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके लिए देश-दुनिया में अमन, चैन, शांति और भाईचारे की दुआएं की।

पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा, ” वो लोग बड़े ही खुश नसीब होते हैं जिन्हें मक्का और मदीना की तीर्थ यात्रा नसीब होती है क्योंकि पूरी दुनिया में मुस्लिम समुदाय के पाच फर्ज में से एक फर्ज यह भी है कि आप को अगर दौलत से नवाजा है तो आप मक्का और मदीना की यात्रा अवश्य करें।“ इस दौरान लोगों ने खुशी-खुशी हाजियों को यात्रा के लिए रवाना किया और देश दुनिया के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।