Loading...

पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को‌ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

jaipur

Follow us

Share

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर‌ के.टी.सी‌. अकादमी स्कूल तेलियान बाडी में एक सम्मान समारोह रखा गया जिसके मुख्य अतिथि ‌अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एहसान गोरी एवं ‌डॉ. अब्बास खान, डॉ. तरन्नुम बानो ने ‌पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी‌ निसार खान व ‌ शाहिना खान एवं इसब खान चिकित्सा विभाग का फूल माला व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे आप हज करने के लिए मक्का और मदीना की यात्रा पर जा रहे हैं । आपसे सभी ने मक्का मदीना की यात्रा के दौरान देश के लिए अमन चैन की  दुआओं के लिए कहा। डॉ. गोरी ने कहा कि आपने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किये। आज के युवाओं को इनसे शिक्षा लेनी चाहिए ‌और इसब खान चिकित्सा विभाग से रिटायर्ड हैं। इन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में खूब सेवाएं दी हैं और आज भी यह अपनी सेवाएं निस्वार्थ चिकित्सा कैंपों द्वारा दे रहे हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद् हाजी यूसुफ खान चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एडवोकेट इब्राहिम गोरी, ‌ मोहम्मद अली पठान, उस्मान अंसारी, सिराज खान जोईया,‌ रिटायर्ड प्रिंसिपल राशिद खान मोयल आदि उपस्थित रहे। सभी मेहमानों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिसमें स्टाफ के युसूफ खान नर्सिंग ऑफिसर, तोफिक हुसैन नसिंग ऑफिसर, सुलेमान खान, शरीफ खान, जावेद सोलंकी, प्रियंका भूरिया, विजय कुमार, वाहिद अली, ‌ सफीक खान, आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।