पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी निसार खान हज (मक्का मदीना) यात्रा के लिए रवाना हुए
मोहम्मद अली पठान
चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय से पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अपनी अहिल्या के साथ मक्का और मदीना की यात्रा के लिए रवाना हुए जिन्हें रिश्तेदार व मोहल्ले वासियों ने बड़ी हि अकीदत के साथ फूल मालाओं से गुलपोसी कर गले मिलकर हज के लिए विदा किया और कहा मक्का मदीने वाले से हमारा सलाम कहना कि हमें भी बुला लो सभी ने वहां पर जाने के लीए दुआओं की गुजारिश की और कहां बड़े ही किस्मत वाले होते हैं वह लोग जिन्हें हज पर जाने का मौका मिलता है। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं और एडवोकेट अनवर खान, मुस्ताक खान, एडवोकेट हकीम अहमद खान, मेजर खान, नासीर खान एडवोकेट, सलीम खान एडवोकेट, जावेद खान एडवोकेट, आमिर खान एडवोकेट, हाजी आमीन खान, महबूब खान, डॉ जे बी खान, आदि मौजूद रहे इसी क्रम में जाते वक्त रास्ते में जिला कलेक्टर के आगे बार काउंसलिंग के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सैनी एडवोकेट, महेश प्रताप सिंह एडवोकेट, शौकत खान एडवोकेट, अरुण सैनी एडवोकेट, राजेंद्र सिंह राज पुरोहित एडवोकेट एवं काफी संख्या में लोगों ने आपका फूल मालाओं से स्वागत किया और कहा आपकी यात्रा मंगलमय हो और वहां जाकर हज के मौके पर देश दुनिया के लिए अमन चैन शांति भाईचारे की दुआएं करें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
