परिषद के बेड़े में सेप्टिक टैंक सफाई मशीन शामिल करेने की मांग को लेकर पूर्व पार्षद राजेश वर्मा आयुक्त दिलीप शर्मा को सौंपा ज्ञापन
चौमूं(रॉयल पत्रिका)। नगर परिषद चौमूं के बेड़े में शीघ्र सेप्टिक टैंक सफाई मशीन की व्यवस्था करवाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा से भेंटकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि नगर परिषद चौमूं के अंतर्गत निवासरत आमजन को अपने सीवर टैंकों की सफाई करवाने के लिए निजी सीवर टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इन निजी टैंकरों द्वारा 1500 से 2000 रुपये प्रति बार सफाई शुल्क वसूल किया जाता है, जो कि आम नागरिकों के लिए एक आर्थिक बोझ है। वर्मा ने बताया कि प्रदेश की कई छोटी नगर पालिकाओं के पास अपने सीयर टैंक उपलका है. जिनसे वहां के नागरिकों को सुविधा प्राप्त होती है। यदि नगर परिषद चौमूं के भी अपने बेड़े में सीवर टैंक शामिल कर लेती है, तो इससे न केवल आमजन को राहत मिलेगी बल्कि नगर परिषद के राजस्व में भी वृद्धि होगी। अतः ज्ञापन के माध्यम से वर्मा ने शर्मा से अनुरोध करते हुए नगर परिषद के बेड़े में शीघ्रता से सीविर टैंक को शामिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने कि मांग की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
